पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 25 वाहनों से वसूले गए ₹3.50 लाख जुर्माना
जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ओमी शरण के नेतृत्व में बेलौरी चौक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई।जांच के दौरान विशेष रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी का वैध रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा और परमिट जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की गई।