इटाढ़ी: रामरेखा घाट की सफाई व्यवस्था पर सवाल, मृत मवेशी का शव हटाने के बजाय नदी में बहाने का आरोप
Itarhi, Buxar | Sep 30, 2026 नगर परिषद की ओर से शहर की साफ-सफाई पर हर माह करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बीच बुधवार को रामरेखा घाट पर सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आई। पितृपक्ष के दौरान गंगा में तर्पण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब गंगा में बहकर आया एक मृत मवेशी का शव घाट के किनारे आकर लग गया।