कोतमा: कोतमा पुलिस ने 3 पिकअप वाहनों से 21 मवेशी बरामद किए
Kotma, Anuppur | Sep 11, 2026 शुक्रवार 8:00 पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतमा पुलिस ने केवई रपटा पुलिया के पास तीन पिकअप वाहनों से 21 मवेशी बरामद किए। तीनों वाहनों समेत कुल 40.50 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।