सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बाईक यात्रा का जबेरा विधानसभा में प्रवेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मस्थली बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तरप्रदेश) तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का दमोह जिले की जबेरा विधानसभा में प्रवेश हुआ इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने यात्रियों का विधानसभा की सीमा पर स्थित प्रथम ग्राम झमरा में भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात यात्रा तारादेही पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी का स्वागत सम्मान कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये एवं यात्रियों के साथ सहभोज संपन्न हुआ।
इसके उपरांत विभिन्न ग्रामों से होते हुए तेंदूखेड़ा पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम एवं छात्र संवाद का आयोजन किया गया और गौशाला में पशु आहार खिलाया गया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि यात्रा सेवा भाव के उद्देश्य से निकाली जा रही है जो 4000 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रधानमंत्री जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहे।
इस यात्रा में श्याम शिवहरे, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य जनों की सहभागिता रही।