शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन
182 युवक - युवतियों का चयन
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार 29 सितम्बर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस युवा संगम मेले में भाग लेने हेतु ऑनलाइन 362 एवं ऑफलाइन 156 कुल 518 बेरोजगार आवेदकों ने पंजीयन कराया। निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 182 युवक युवतियों का चयन किया गया। जिसमें टाटा मोटर्स गुजरात 28 श्रीराम पिस्टन एड रिग्स राजस्थान 43 वर्धमान यार्न मंडीदीप भोपाल 17, शिवफोर्ड ग्रुप पुणे 16, मेन पावर ग्रुप सर्विसेस 20 हैडलबर्ग मायसेम सीमेंट नरसिहगढ़ दमोह 30, पुखराज हेल्थकेयर जबलपुर 12, भारतीय जीवन बीमा निगम दमोह 16 द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवक युवतियों का प्राथमिक चयन किया।
उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की उमंग काउंसलर विधि गुप्ता ने 36 आवेदकों की काउंसलिंग की। शासकीय आईटीआई दमोह से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 19, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप 28, पीएम इटर्नशिप हेतु 05 आवेदकों का पंजीयन कराया गया।
16 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026