सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आगनबाडी केन्द्र इमलिया लांजी में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न
==
महिला एवं बाल विकास परियोजना दमोह ग्रामीण अंतर्गत आंगनवाडी केंद्र इमलिया लांजी में आज 29 सितम्बर 2026 को संकल्प सेवा अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राहुल सिंह लोधी (लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07, दमोह) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीता गौरव पटेल द्वारा की गई।
इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टीएचआर (Take Home Ration) का वितरण किया गया तथा पोषण, शिक्षा, सुरक्षा, सशक्त बचपन एवं उज्ज्वल भविष्य विषय पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मान प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, महिला स्वसहायता समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
29 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026