ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा-सिलौड़ी मार्ग झाड़ियों से घिरा, अंधे मोड़ों पर हादसे का खतरा; पिंडरई में जलभराव से ग्रामीण परेशान
ढीमरखेड़ा। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित ढीमरखेड़ा-बिरासन पाली-सिलौड़ी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क किनारे झाड़ियों और पेड़-पौधों की सफाई लंबे समय से नहीं होने से कई जगह सड़क संकरी हो गई है। अंधे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।