फिरोज़ाबाद: विवाहिता की दहेज हत्या मामले में आगरा पुलिस के खिलाफ शहीद चौक से निकाला गया कैंडल मार्च, 'आरोपी को फांसी दो' के नारे
थाना रसूलपुर क्षेत्र के पुराना रसूलपुर गली नंबर सात निवासी विवाहिता आकांक्षा उर्फ प्रियंका की शादी के 12 दिन बाद ही आगरा में मौत हो गई थी। मायका पक्ष ने उस वक्त भी दहेज हत्या का आरोप लगा आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसी मामले में आगरा पुलिस हाय हाय, आरोपी रोहित को फांसी दो के नारे के साथ थाना रसूलपुर क्षेत्र शहीद चौक से कैंडल मार्च निकाला गयं