फिरोज़ाबाद: एसआरके पीजी कॉलेज मैदान पर बढ़ती सर्दी को देखते हुए सदर विधायक ने 1200 कंबल बांटे
सदर विधायक मनीष असीजा के निर्देश पर नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षदों ने अपने अपने वार्ड से पात्र 15-15 लोगों की सूची कंबल वितरण के लिये दी थी। बुधवार दोपहर दो बजे करीबन सदर विधायक मनीष असीजा ने एसआरके पीजी कॉलेज मैदान पर पात्रों को 1200 कंबल का वितरण कराया। जिन्हें पाकर लोग काफी खुश नजर आये।