फिरोज़ाबाद: आकलपुर, दामोदरपुर सहित कई गांवों में एक मुश्त समाधान योजना के तहत दौड़ी विद्युत विभाग की टीम, उपभोक्ताओं को किया जागरूक
अवर अभियंता सिविल लाइन दबरई संग विद्युत विभाग की टीम एक मुश्त समाधान योजना को लेकर बुधवार सायं साढ़े चार बजे करीबन आकलपुर दामोदरपुर, आलमपुर कनेटा, रसीदपुर कनेटा, घुनपई, मौडा आदि गांवों में गयी। जहां एक मुश्त समाधान योजना को लेकर ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में प्रचार प्रसार करते हुये विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है।