फिरोज़ाबाद: गांव समोगर में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे पिता-पुत्र के शव, छाया मातम, बीती रात हुआ था सड़क हादसा
थाना अरांव क्षेत्र गांव समोगर निवासी कल्याण सिंह और उसके 13 वर्षीय बेटे की बीती रात थाना अरांव क्षेत्र सिरसागंज बाईपास रोड पर वैगनआर कार के रौंदने पर मौत हो गई थी। दोनों पिता पुत्र शादी में दावत खाकर वापिस घर लौट रहे थे। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार सायं चार बजे करीबन जैसे ही दोनों के शव घर पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया।