Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

भरण-पोषण मामले में कुर्की वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नवीनगर प्रखंड के सल्या कर्मा गांव से परिवार न्यायालय के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुर्की वारंटी पप्पू राम (पिता- लालजी राम), निवासी ग्राम सल्या कर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसके गांव से पकड़कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भरण-पोषण वाद संख्या-60/2023 तथा इजराय वाद संख्या - 45/2025 में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से वारंटी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की वारंटी पप्पू राम को ग्राम सल्या कर्मा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026

MORE NEWS

बनिया मोड़ पर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग 

 मदनपुर प्रखंड के बनिया मोड़ व एन एच 19 किनारे अवैध रुप से अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बनिया मोड़ के पास अतिक्रमण कर दुकान संचालन किया जा रहा है। अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति अन्य लोगों का दुकान लगाने से मना करते हैं जबकि वे खुद ही अतिक्रमण कर दुकान संचालन करता है। सीओ मो अकबर हुसैन ने बताया कि बनिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जांच कर रिपोर्ट करने के लिए राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है।

बनिया मोड़ पर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग मदनपुर प्रखंड के बनिया मोड़ व एन एच 19 किनारे अवैध रुप से अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बनिया मोड़ के पास अतिक्रमण कर दुकान संचालन किया जा रहा है। अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति अन्य लोगों का दुकान लगाने से मना करते हैं जबकि वे खुद ही अतिक्रमण कर दुकान संचालन करता है। सीओ मो अकबर हुसैन ने बताया कि बनिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जांच कर रिपोर्ट करने के लिए राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कांड के अभियुक्त को वाहन समेत दबोचा 

मदनपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मदनपुर थाना कांड संख्या-223/26 बीएनएस के नामजद अभियुक्त सिंटु कुमार (पिता- राजेन्द्र चौधरी), निवासी चौधरी बिगहा (बेरी) थाना सलैया को पुलिस ने एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कांड के अभियुक्त को वाहन समेत दबोचा मदनपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मदनपुर थाना कांड संख्या-223/26 बीएनएस के नामजद अभियुक्त सिंटु कुमार (पिता- राजेन्द्र चौधरी), निवासी चौधरी बिगहा (बेरी) थाना सलैया को पुलिस ने एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026

सर्पदंश से हुई थी महिला की मौत, परिजनों को मिला ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान

रफीगंज प्रखंड के कोटवारा निवासी पिंटू साव की पत्नी गीता देवी की वर्ष 2025 में सर्पदंश से दुखद मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से राहत प्रदान करते हुए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने ₹4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि सौंपा।
इस दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।
अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

सर्पदंश से हुई थी महिला की मौत, परिजनों को मिला ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान रफीगंज प्रखंड के कोटवारा निवासी पिंटू साव की पत्नी गीता देवी की वर्ष 2025 में सर्पदंश से दुखद मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से राहत प्रदान करते हुए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने ₹4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि सौंपा। इस दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026

घर में छिपा था वारंटी, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

 नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बेनी से कानून से बचने की कोशिश कर रहे एक अजमानतीय वारंटी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सूरज कुमार (पिता- मनोज सिंह), निवासी ग्राम बेनी के रूप में हुई है।
थाना पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेनी गांव में छापेमारी की और उसे उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने  बताया कि बीते रात्रि न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में कानून के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

घर में छिपा था वारंटी, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बेनी से कानून से बचने की कोशिश कर रहे एक अजमानतीय वारंटी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सूरज कुमार (पिता- मनोज सिंह), निवासी ग्राम बेनी के रूप में हुई है। थाना पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेनी गांव में छापेमारी की और उसे उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि बीते रात्रि न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में कानून के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 3, 2026