पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कांड के अभियुक्त को वाहन समेत दबोचा
मदनपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मदनपुर थाना कांड संख्या-223/26 बीएनएस के नामजद अभियुक्त सिंटु कुमार (पिता- राजेन्द्र चौधरी), निवासी चौधरी बिगहा (बेरी) थाना सलैया को पुलिस ने एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।