सर्पदंश से हुई थी महिला की मौत, परिजनों को मिला ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान
रफीगंज प्रखंड के कोटवारा निवासी पिंटू साव की पत्नी गीता देवी की वर्ष 2025 में सर्पदंश से दुखद मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से राहत प्रदान करते हुए बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने ₹4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि सौंपा।
इस दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।
अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।