हरियाणवी सिंगर बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर की मां ने बुलाई पंचायत; बोली- UP पुलिस घर गिराने की धमकी देती है, डरकर छोटा बेटा भागा 👉
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सोनीपत के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के शाहपुर गांव में मंगलवार को पंचायत हुई। पंचायत में पांच गांव रायपुर, शाहपुर, रेवली, गढ़ शहजानपुर और फाजिलपुर के ग्रामीण पहुंचे।
यहां भोलू कि मां राजपति ने पंचायत के सामने कहा- वे भोलू को बेदखल कर चुके हैं। यूपी पुलिस आकर धमकी देती है कि घर गिरा देंगे और मार देंगे। डर की वजह से छोटा बेटा रितेश गायब हो गया है। पुलिस से अपील है कि तंग न करे।
मां बोली- पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया ...
भोलू की मां राजपति ने कहा- भोलू चार साल से गांव नहीं आया। वह नौकरी करता था। वह यह कहकर घर से निकला था कि ड्यूटी पर जा रहा है। इसके बाद वापस नहीं आया। रितेश के पिता सुरेश को लकवा हो गया था। रितेश ही उनकी देखभाल करता था। दो महीने पहले सुरेश की मौत हो गई, लेकिन भोलू अंतिम संस्कार में नहीं आया।
अंकित बालियान की हत्या के बाद कई बार यूपी पुलिस उनके घर आ चुकी है। रितेश भी डर की वजह से घर से चला गया। पुलिस आकर कहती है कि बेटे का एनकाउंटर करवा देंगे। रितेश ही अब उनका इकलौता सहारा है। इसके बावजूद पुलिस घर आकर परेशान करती है।
चार साल पहले कुमासपुर गांव में मर्डर में भोलू का नाम आया था। फिर बार-बार पुलिस आने लगी। इसके बाद उन्होंने उसे बेदखल करवा दिया। पुलिस उसके साथ कुछ भी कर सकती है। बस उन्हें परेशान न करे। गांव से करीब 20 बच्चे भागे हुए हैं। पूरी रात यहां गाड़ियां घूमती हैं। ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
#UttarPradesh
#thenewsreporter
#SocialMediaTruth
#IndiaNews
#FactCheck