बारां में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमले का मामला, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
चित्रांश यादव निवासी बारां व विवेक मेघवाल निवासी खैराली को किया गिरफ्तार
बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को पुरानी रंजिश के चलते लंका कॉलोनी में सुनील पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था।
मामले में पुलिस ने चित्रांश यादव (19) निवासी अंबिका स्कूल के पास लंका कॉलोनी तथा विवेक मेघवाल (20) निवासी खैराली, थाना सदर बारां को 23 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर मामले में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
Sangod, Kota | Nov 24, 2026