कोटा के सुकेत में चोरी की वारदात का पुलिस ने 15 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड स्थित किराना दुकान में हुई थी चोरी की वारदात, चोरी गए माल की बरामदगी का प्रयास
जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में पुलिस को मिली सफलता।
22 नवंबर की रात दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गया था आरोपी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 15 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी रईसुद्दीन उर्फ पजामा (33) निवासी पायगा मोहल्ला, सुकैत है।
आरोपी दुकान से करीब 32 हजार रुपए नकद सहित सामान चोरी कर ले गया था।
आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चार मामले सुकैत थाने के हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
Sangod, Kota | Nov 24, 2026