फर्रुखाबाद: हर्ष फायरिंग में टेंट मालिक के हाथ में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फर्रुखाबाद जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के पिथनापुर कोटियापुर गांव में शुक्रवार शनिवार की रात हर्ष फायरिंग हुई। इस घटना में एक टेंट मालिक के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल टेंट मालिक की पहचान गांव पिथनापुर कोटियापुर निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है। वीरेंद्र ने बताया कि गांव के ही एक अन्य