नलखेड़ा: आमला जोड़ पर पिकअप ने कार को मारी टक्कर, घायल कार सवार युवक का सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
इंदौर कोटा नेशनल हाइवे पर बीती देर रात्रि में आमला जोड़ पर तेज स्पीड में आ रही पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिड़ावा निवासी 32 वर्षीय आदित्य जैन घायल हो गए जिसको 1033 एंबुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ सलमान खान व पायलट बबलू सिंह के द्वारा शा. सिविल अस्पताल में लाया गया यहा पर डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया है।