नलखेड़ा: आगर शहर के काले पहाड़ वाले बाबा की दरगाह के समीप चाकूबाजी की घटना में 18 वर्षीय युवक हुआ घायल
आगर शहर के काले पहाड़ वाले बाबा की दरगाह के समीप लक्ष्मणपुरा के रहने वाले 18 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पिता राजू कालोशिया पर पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने चाकू से वार कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मामले में पीड़ित युवक के साथ उसके परिजन शिकायत करने के लिए आगर कोतवाली थाने पर पहुंचे।