नलखेड़ा: ABVP कार्यकर्ताओं ने नलखेड़ा के सांई तिराहे पर मनाई महाराणा प्रताप की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के द्वारा आज रविवार की दोपहर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गईं। नगर के सांई तिराहा पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विद्यार्थी परिषद द्वारा माल्यार्पण किया गया। नगर मंत्री गोविंद पाटीदार, ग्रीष्मकालीन विस्तारक यदुनंदन उपाध्याय, हनु सोनी, केशव सोनी, विशाल पिपलोदिया कुलदीप वर्मा, कमल सिसोदिया मोजूद रहे।