नलखेड़ा: नलखेड़ा में पुलिस प्रशासन व नप ने खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों के खिलाफ की चालानी कार्यवाही
नप CMO मुकेश भंवर एवं TI शशि उपाध्याय के नेतृत्व में नप एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा नगर में खुले में मांस मछली का विक्रय करने वालो 5 विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुवे ₹3300 के राजस्व की वसूली की गई। साथ ही नगर में मांस मछली का विक्रय करने वाले सभी विक्रेताओं को फूड लायसेंस व नप से लायसेंस लेकर ही व्यवसाय करने की हिदायत दी गई है।