नलखेड़ा: सालरिया स्थित एशिया के प्रथम गो अभायरण्य में चल रहा है गो वर्ष, धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया गोपूजन
मध्यप्रदेश सरकार के गोरक्षा वर्ष के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम सालरिया में स्थित एशिया के प्रथम कामेधनु गो अभ्यारण्य में आज शुक्रवार को वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। साथ ही गोपूजन भी किया गया। यहा पर विश्व शान्ति की मंगल कामना हेतु आहुतियां दी गई। इस दौरान ग्वाल संत स्वामी गोप्लांनन्द सरस्वती ने गोवंश का महत्व भी समझाया।