धनवार: प्रखंड मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
जिला स्वास्थ्य सोसायटी ब्लड बैंक गिरिडीह के द्वारा धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर में सीओ गुलजार अंजुम, बीससूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी सहित प्रखंड सह अंचल के कर्मी मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों ने रक्तदान किया।