धनवार: महिलाओं की टोली 30 किलोमीटर पदयात्रा कर झारखंडधाम के लिए रवाना, किया जलाभिषेक
धनवार प्रखंड अंतर्गत धनेपुरा पंचायत स्थित धनवरियाडीह के उत्तरवाहिनी नदी से सोमवार को जल उठाकर लगभग 30 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु झारखण्डधाम मंदिर में जलार्पण किया। इस आयोजन का नेतृत्व अखिल विश्व गायत्री परिवार सह पतंजलि योगपीठ की सदस्या रेनू कुमारी सिन्हा ने की।