कुरावली: कुरावली पुलिस ने गुड मॉर्निंग अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से किया संवाद
थाना कुरावली पुलिस टीम द्वारा गुड मॉर्निंग अभियान के तहत कस्बा कुरावली में सुबह के समय जाकर स्कूली छात्र छात्राओं से गुड मॉर्निंग कहकर हाल चाल जाना व वार्ता कर कुशलता ली गई व उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया गया इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक साक्षी तोमर महिला कांस्टेबल रिद्धि मिश्रा अर्चना गौतम उपस्थिति रही