कुरावली: कुरावली थाना अध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बुधवार की शाम कुरावली थाना अध्यक्ष लाली सिंह भाटी ने बोर्ड परीक्षा को लेकर के पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।