कुरावली क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी संदेश पुत्र रामवीर ने गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।