कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के पंचायत बरपाली गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे उसके पति को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था।शव मिलने के बाद से पुलिस आरोपी पति मनोज उरांव की तलाश कर रही थी।