गुलाना: पुलिस चौकी गुलाना की टीम ने दस वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा
पुलिस चौकी गुलाना की टीम ने दस वर्ष से फरार चल रहे एक वारंटी को पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फरार स्थाई वारंटी राजेश कंजर निवासी पंपापुर कंजर डेरा दस वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गुलाना बस स्टैंड क्षेत्र से वांरटी को पकड़ा है।