गुलाना: ग्राम सकराई में नाबालिग बालिका के साथ की गई छेड़छाड़, बालिका के परिजन ने आरोपी पक्ष के लोगों के साथ की मारपीट
ग्राम सकराई में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद नाबालिग के परिजन ने आरोपी और उसके परिवार की एक महिला के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं।