गुलाना: दहेज की मांग कर विवाहिता के साथ की गई मारपीट, सलसलाई थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
जिले के गुलाना निवासी किरण के साथ उसके ससुराल में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की गई। किरण ने मामले की शिकायत सलसलाई थाना पुलिस को की। जिस पर पुलिस ने किरण की शिकायत पर रवि सोराष्ट्रीय, मिकलेश सोराष्ट्रीय के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलसलाई थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।