गुलाना: ग्राम श्रृंगारपुर में खेत की मेड़ की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम श्रृंगारपुर में खेत की मेड़ की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा अकोदिया थाना पुलिस को की गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।