गुलाना: ग्राम मुगोद में बच्चे के रोने की बात को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुगोद में बच्चे के रोने की बात को लेकर विवाहित महिला के साथ मारपीट की गई, जिसे लेकर पीड़िता ने अकोदिया थाना पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने पीड़िता निशा की शिकायत पर मधुसूदन निवासी ग्राम मुगोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।