गुलाना: अकोदिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अकोदिया में मुस्लिम समाज जनों द्वारा ईद की नमाज अदा की गयी, जिसमें हजारों मुस्लिम शामिल हुए। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गये थे। इस मौक़े पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।