उधवा: राधानगर पंचायत के राजेंद्र नाथ टोला में 19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर पंचायत के राजेंद्र नाथ टोला में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान राजेंद्र नाथ टोला निवासी मुन्ना राय के पुत्र शिवा राय के रुप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे इसकी जानकारी मिली है।