**सीतामढ़ी में कौशल विकास समिति की बैठक**
*किशोरियों को कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर*
सीतामढ़ी, 18 नवंबर 2026। जिला कौशल विकास समिति की बैठक उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष मे आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की स्थिति एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से किशोरों को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण पर जोर देने का निदेश दिया गया साथ ही कौशल एवं रोजगार की मांग के बीच अंतर का आकलन
कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किशोरियों को कौशल विकास पर जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को इच्छुक किशोरियों की सूची तैयार कर उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित करने, विभागीय समन्वय मजबूत करने तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, पीएम-सेतु एवं पीएम-प्रगति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। आगामी 3 दिसंबर, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, वाईपी अमन कुमार, डीपीओ आईसीडीएस शोभा सिन्हा, उद्योग महाप्रबंधक सुश्री प्रिया भारती, डीपीएम एजाजुल अंसारी, आईटीआई उप प्राचार्य सीतामढ़ी अविनाश कुमार, उप प्राचार्य बेलसंड आनंद मोहन, जीविका के जॉब मैनेजर अभिषेक कुमार, यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सेंटर हेड अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक आदर्श कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि, आत्मा से कफील अहमद, आरसेटी निदेशक अनिल कुमार, जन शिक्षण संस्थान से काजल कुमारी एवं पुरुषोत्तम कुमार, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार तथा सभी सीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।