सिरसागंज: अरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचे गए दोनों आरोपी
फिरोजाबाद के थाना अरांव पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने उनके मकान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।