दमोह: सड़क हादसे में घायल 2 लोगों को परिजन बाइक से जिला अस्पताल लाए, एम्बुलेंस न मिलने का आरोप
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह जिले में लगातार जरूरतमंद लोगों को एम्बुलेंस नही मिलने के मामले सामने आ रहे हैं, बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को एंबुलेंस के नहीं मिलने पर परिजन बाइक से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को जबलपुर रेफर किया तो वहां भी परिजनों को निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी