कनवास: धूलेट में ग्रामीण सेवा शिविर, 22 विभागों ने मौके पर दिए समाधान; सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
Kanwas, Kota | Jul 9, 2026 कनवास के धूलेट में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 22 विभागों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। गुरुवार शाम करीब 6 बजे ईश्वर सेन ने बताया कि शिविर में राजस्व, कृषि, पंचायती राज, आवास, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों ने मौके पर ही कार्य किए।