दादरी: सेक्टर-8 में स्थित झुग्गी में अचानक लगी भीषण आग, आग में झुलस कर तीन बच्चियों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के सेक्टर 8 में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं भीषण आग में झुलस कर 3 बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। माता-पिता को गंभीर अवस्था में दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।