चुराह: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अनियमितता का मामला, जांच के आदेश
Chaurah, Chamba | Nov 21, 2026 तीसा के सनवाल पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपात्र परिवारों के नाम होने और गरीब पात्र परिवारों को बाहर रखने की शिकायतें सामने आईं। कार्यवाहक उपायुक्त अमित मेहरा ने मामले की जांच के लिए बीडीओ को घरों का निरीक्षण कर इन अनियमितताओं की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं।