चौसा: NH-319A भूमि अधिग्रहण विवाद सुलझाने पटना आयुक्त पहुंचे चौसा, 50 रैयतों ने सौंपे आवेदन
Chausa, Buxar | Apr 23, 2026 चौसा NH-319A से प्रभावित रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आर्बिट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता पटना प्रमंडल के आयुक्त ने की। कैंप में आयुक्त ने NH-319A के रैयतों के साथ सीधी बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। रैयतों ने मुख्य रूप से दो मांगें रखीं—भूमि के वर्गीकरण में बदलाव और मुआवजा राशि में बढ़ोतरी।