पूराबली गांव में 1100 दीपों से जगमगाया मां दुर्गा का दरबार, महाआरती और दीप उत्सव में उमड़ा भक्तिभाव
अमानीगंज, अयोध्या। खण्डासा क्षेत्र के पूराबली गांव स्थित मां दुर्गा स्थान पर शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के दरबार में 1100 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में महाआरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दीप उत्सव के दौरान मां दुर्गा स्थान पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दीपों की जगमगाहट और महाआरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल में राम धीरज मौर्य, शैलेश चौबे, अनिकेत दुबे, राज, सरवन कुमार तिवारी, राजेश चौबे, शिवकरन, भीम मौर्य, जमुना प्रसाद, रमेश दुबे, संदीप विश्वकर्मा, प्रधान सुमित सिंह, मोनू, दया नाथ मौर्य, अमरनाथ सिंह और मास्टर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आयोजित इस दीप उत्सव ने गांव में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना दिया।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelsシ #videosvirales #facebookviral #foryou #foryoupage #festival #navratri Awadh News24 Chandrabhanu Paswan Gorakhnath Baba Audhesh Prasad
Sohawal, Faizabad | Oct 19, 2026