सोहावल क्षेत्र के एक गांव में जल भराव की समस्या ग्रामीण परेशान, सोहावल उपजिलाधिकारी से की गई मांग
सोहावल(अयोध्या): विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर धौरहरा में हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक मार्ग पर हमेशा जल भराव बना रहने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसकी लिखित शिकायत गांव निवासी शिव गुलाम तिवारी ने उप जिलाधिकारी सोहावल को देते हुए मार्ग से जल भराव समाप्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार इस बात की शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
#reelsviral #reels #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelsシ #PostViral #ayodhya #development #RoadSafety Awadh News24 MYogiAdityanath Dr. Amit Singh Chauhan Akhilesh Yadav Jitendra K. Singh अभिषेक सिंह टिंकू Deepak Singh