अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव अयोध्या पहुंचे। यहां आयोजित दंगल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान राम ने उन्हें अयोध्या बुलाया है। भगवान राम के प्रति उनकी पूरी आस्था है और सभी के हृदय में भगवान राम विराजमान हैं।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि अयोध्या से सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की जीत होगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या आगमन पर कहा कि वह भी भगवान राम का दर्शन करेंगे। भगवान राम ने पहले भी समाजवादी पार्टी को जीत दिलाई है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर शिवपाल ने कहा कि अभी विचार-विमर्श चल रहा है। कितनी सीटों पर गठबंधन होगा, इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसका समाजवादी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश की जनता सब जानती है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर देश को पीछे ले जा रही है। उसकी नीतियां और विदेश नीति ठीक नहीं हैं। भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने और बांटने का काम कर रही है।
अयोध्या में जमीन घोटाले, नजूल जमीन और सरयू नदी के स्वरूप से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर इन मामलों की जांच कराई जाएगी। भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी को उन्होंने बड़ा अपराध बताया।
किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान खाद और धान खरीद के लिए भटक रहा है। समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है।
भाजपा के मंदिर जाने और राम नाम लेने पर शिवपाल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले भाजपा राम नाम लेती थी, अब राधेश्याम नाम ले लेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और भगवानों में आस्था रखती है तथा देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelsシ #PostViral #ayodhya Awadh News24 Akhilesh Yadav Shivpal Singh Yadav Rahul Gandhi MYogiAdityanath