माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन
.
#हरदोई: कोथावां क्षेत्र के अटिया भट्ठा स्थित माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में आयोजित सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हुआ। ऋषिकेश के मायाकुंड भरत मिलाप आश्रम से पधारे भागवताचार्य महंत नारायण दास जी महाराज ने कथा के अंतिम दिन सातों दिन की कथा का सार सुनाते हुए भक्तों को जीवन जीने की कला बताई। कथावाचक ने श्रीकृष्ण-सुदामा की निष्कलंक मित्रता, जामवंत और श्रीकृष्ण के युद्ध, जामवंती-सत्यभामा विवाह तथा 16,100 कन्याओं के उद्धार जैसे प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। उन्होंने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण का संदेश भी दिया। मंगलवार को हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने भी सहभागिता कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। जहां आयोजकों द्वारा उन्हें प्रभु श्री राम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक हरी शंकर मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्र, पुनीत मिश्र, अशोक मिश्र, संतोष मिश्र, अनुज मिश्र, सत्यम मिश्रा, अनूप मिश्रा सहित सभी सहयोगियों ने कथा में पधारे संतों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026