चौमूं: चौमूं के बालाजी खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच को लेकर विवाद, युवक पर धारदार चाकू से गर्दन और सिर पर वार, आरोपी फरार
Chomu, Jaipur | Aug 16, 2026 चौमूं शहर के वीर हनुमान मार्ग स्थित बालाजी खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद एक युवक ने अशोक कुमार सैनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अशोक के सिर और गर्दन पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच खेलने को लेकर अशोक कुमार सैनी का एक युवक से विवाद हुआ था।