Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
No video available

मोदी जी थारी तोप कड़े है हम दिल्ली आ गए .... रोहतक के ताऊ जी किसानों के दर्द को बेहतरीन तरीके से जन जन तक पहुंचाते हुए

4.8k views | Ambala, Ambala | Feb 5, 2021

MORE NEWS

"एक देश – एक किताब – एक समान फीस" की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।
         दिनांक 20 जुलाई 2026 को यमुनानगर के कैंप मुख्य बाजार से सरकारी स्कूल कैंप तक अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा "एक देश – एक किताब – एक समान फीस" की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाना था।
              पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि व्यापार का। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर की जांच रिपोर्ट में 35 निजी विद्यालयों को सरकारी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बावजूद भी आज तक संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
          प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद भी दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई न होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए विद्यालयों के विरुद्ध शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तथा अभिभावकों को न्याय दिलाया जाए।
       पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने "एक देश – एक किताब – एक समान फीस", "शिक्षा नहीं, व्यापार बंद करो" तथा "बच्चों का भविष्य बचाओ" जैसे नारों के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं।
        इस पदयात्रा में मुख्य रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, नीरज कुमार, अंकुश बक्शी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
#Viralvideo
#school

"एक देश – एक किताब – एक समान फीस" की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा। दिनांक 20 जुलाई 2026 को यमुनानगर के कैंप मुख्य बाजार से सरकारी स्कूल कैंप तक अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा "एक देश – एक किताब – एक समान फीस" की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाना था। पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि व्यापार का। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर की जांच रिपोर्ट में 35 निजी विद्यालयों को सरकारी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बावजूद भी आज तक संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद भी दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई न होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए विद्यालयों के विरुद्ध शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तथा अभिभावकों को न्याय दिलाया जाए। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने "एक देश – एक किताब – एक समान फीस", "शिक्षा नहीं, व्यापार बंद करो" तथा "बच्चों का भविष्य बचाओ" जैसे नारों के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, नीरज कुमार, अंकुश बक्शी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। #Viralvideo #school

Ambala, Ambala | Jul 21, 2026

डीसी प्रीति व एसपी कमलदीप गोयल ने किया दौड़ के रूट का मुआयना,
40 हजार से अधिक हुए रजिस्ट्रेशन
यमुनानगर, (City News India) ब्यूरो- उपायुक्त प्रीति ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एएसपी आशीष चौधरी तथा एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ 26 जुलाई को आयोजित होने वाली नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जन-जागरूकता दौड़ की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित की जा रही यह 10 किलोमीटर की दौड़ जिले में जन-जागरूकता का बड़ा माध्यम बनेगी। दौड़ के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, सफाई, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी https://runagainstdrugsynr.in/#/en/registration पोर्टल अथवा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अब तक 40000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से समय रहते पंजीकरण कराने और 26 जुलाई को आयोजित इस जन-जागरूकता दौड़ में भाग लेकर नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।
उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा खेल प्रेमियों से अपील की कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढक़र भाग लें तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का योगदान नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में दौड़ में भाग लेकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे तथा प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

डीसी प्रीति व एसपी कमलदीप गोयल ने किया दौड़ के रूट का मुआयना, 40 हजार से अधिक हुए रजिस्ट्रेशन यमुनानगर, (City News India) ब्यूरो- उपायुक्त प्रीति ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एएसपी आशीष चौधरी तथा एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ 26 जुलाई को आयोजित होने वाली नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जन-जागरूकता दौड़ की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित की जा रही यह 10 किलोमीटर की दौड़ जिले में जन-जागरूकता का बड़ा माध्यम बनेगी। दौड़ के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, सफाई, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी https://runagainstdrugsynr.in/#/en/registration पोर्टल अथवा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अब तक 40000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से समय रहते पंजीकरण कराने और 26 जुलाई को आयोजित इस जन-जागरूकता दौड़ में भाग लेकर नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा खेल प्रेमियों से अपील की कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढक़र भाग लें तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का योगदान नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में दौड़ में भाग लेकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे तथा प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Ambala, Ambala | Jul 20, 2026

जगाधरी, हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसके दौरान परम पूजनीय दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री नीलम भारती जी ने गुरु सेवा का महत्व समझाते हुए कहा कि गुरु वह शक्ति है जो साधारण से दिखने वाले नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद, मुकुंद लाल घोष को योगानंद परम हंस और एक दासी पुत्र को चंद्रगुप्त मौर्य बनाने का सामर्थ्य रखती है परन्तु मनुष्य को अपना मिथ्या अहंकार त्याग कर गुरु की शरण में जाने से ही उनके महत्व का ज्ञान होता है क्योंकि गुरुदेव स्वयं वे कल्पवृक्ष हैं जो अपनी शरण में आने वाले की लौकिक आलौकिक सभी इच्छाओं की पूर्ति कर देते हैं किन्तु इसके लिए शिष्य को निरंतर सत्संग सेवा साधना सुमिरन को जीवन में उतारना होगा। साध्वी जी ने बताया कि गुरु सेवा केवल बाहरी कार्यों तक सीमित नहीं है अपितु यह शिष्य के अंतःकरण को निर्मल बनाने और उसके अहंकार का क्षय करने का दिव्य साधन है। जब शिष्य तन, मन और धन से निष्काम भावपूर्वक गुरु की सेवा करता है, तब उसका जीवन ईश्वरीय कृपा का पात्र बनने लगता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गुरु को साक्षात् परमात्मा का स्वरूप माना गया है। गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है किन्तु गुरु की वास्तविक सेवा केवल उनके आश्रम या कार्यों में सहयोग देना ही नहीं अपितु उनके द्वारा प्रदत्त दिव्य ब्रह्म ज्ञान को अपने जीवन में धारण करना, उनके आदर्श के अनुकूल आचरण करना तथा मानवता की सेवा में स्वयं को समर्पित करना ही गुरु की वास्तविक सेवा है। साध्वी जी ने आगे कहा कि जिस प्रकार एक बीज उपजाऊ भूमि में पड़कर विशाल वृक्ष बनता है, उसी प्रकार गुरु की सेवा और उनके दिव्य आदर्शों में ढलकर शिष्य का व्यक्तित्व आध्यात्मिक रूप से विकसित होता है। गुरु सेवा से मन में विनम्रता, धैर्य, श्रद्धा, समर्पण और प्रेम जैसे दिव्य गुणों का विकास होता है। यह सेवा किसी प्रतिफल की अपेक्षा से नहीं, बल्कि कृतज्ञता और प्रेम से की जानी चाहिए। ऐसे निष्काम सेवा भाव से ही ईश्वर की कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने संगत को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब मनुष्य तनाव, अशांति और स्वार्थ से घिरा हुआ है, तब गुरु की शरण और गुरु सेवा ही जीवन को सही दिशा, स्थायी आनंद और आत्मिक शांति प्रदान कर सकती है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। सत्संग कार्यक्रम के अंत में साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन करके समूह संगत को कृतार्थ किया।

Ambala, Ambala | Jul 19, 2026

मोदी जी थारी तोप कड़े है हम दिल्ली आ गए .... रोहतक के ताऊ जी किसानों के दर्द को बेहतरीन तरीके से जन जन तक पहुंचाते हुए - Ambala News