मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कपाल मोचन आदि बद्री मेले के उद्घाटन अवसर पर की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
*यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन*
देव उठनी एकादशी के पावन पर्व की सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
आज 187 करोड रुपए की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया
इनमें 16 नई अमृत फार्मेसी भी शामिल जहां आमजन को जीवन रक्षक दवाइयां रियायती दरों पर मिलेगी- मुख्यमंत्री
11 जल घरों में नए टैंक और जगाधरी शहर की पुरानी सीवर लाइन के पुनर्वास का शिलान्यास हुआ
आस्था और विकास दोनों साथ-साथ चले यही हमारी सरकार का संकल्प
यह केवल एक मेला नहीं बल्कि आस्था और सद्भावना का संगम- मुख्यमंत्री
हमारे आने वाली पीढ़ियां गुरुओं के शौर्य से प्रेरणा लें इसके लिए यहां 3 करोड रुपए की लागत से गुरु गोबिंद सिंह युद्ध कला संग्रहालय बनाया गया
भगवानपुर में 112 करोड रुपए की लागत से बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का हो रहा है निर्माण
मां सरस्वती के उद्गम स्थल आदि बद्री को भी प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में किया जा रहा है विकसित
यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर स्मृति वन हो रहा है विकसित- मुख्यमंत्री जी
कुरुक्षेत्र के उमरी में 170 करोड रुपए की लागत से प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय की आधारशिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु परंपरा को राष्ट्र की चेतना से जोड़ा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम और प्रयागराज कुंभ के दर्शन करवाए गए
इसी योजना के तहत श्री हजूर साहिब, नांदेड़ तथा सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई
हरियाणा सरकार हर कदम पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ है खड़ी- मुख्यमंत्री जी
अपनी विरासत को सहेजने, गुरुओं की वाणी को जीवन में उतारने और एक सशक्त हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपने योगदान देने का लें संकल्प
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026